कन्नौज, अप्रैल 9 -- प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाने के मकसद से नगर के आकाश एजुकेशन सेंटर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को स्वालम्बन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर आकाश कटियार, प्रबंधक डॉ आरके कटियार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.