चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर। संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5 के द्वितीय चरण के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जनपदीय पुलिस की ओर से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली को क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुगलसराय थाने से शुरू हुई रैली अलीनगर थाने पर पहुंचकर समापन हुई। इस दौरान समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है। साथ ही उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वह किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस...