मिशन शक्ति अभियान, महिला सिपाहियों ने निकाली रैली
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा के लिए जिले की महिला सिपाहियों ने सोमवार को स्कूटी रैली निकाली। रैली को एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन में सभी मिशन शक्ति केंद्र की महिला सिपाही एकत्रित हुईं। पुलिस लाइन से रवाना रैली शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके से भी गुजरी। इस दौरान अपराध के प्रति सतर्क रहने, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी ने कहा कि हर थाने पर बने महिला सुरक्षा केंद्र पर महिलाओं से संबधित अपराध का गंभीरता से निस्तारण हो रहा है। महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली गई। इस मौके पर एएसपी पूर्वी शैलेंद्रलाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.