लखनऊ, अक्टूबर 14 -- मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में 854 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिनव पहल कर 6,572 एनसीसी महिला कैडिट ने प्रदेश में यातायात का संचालन भी संभाला। पुलिस लाइन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं व बालिकाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, विद्यालयों व महाविद्यालयों की मेधावी छात्राओं तथा सराहनीय कार्य करने वाली दिव्यांग महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। महिला चिकित्सकों, नर्सों, शिक्षिकाओं व स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।महिला यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिशन शक्ति ने दिया सुरक्षा और सम्मान का संद...