मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- थाना सोनकपुर क्षेत्र में एमएसटी-18 टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल आशा एवं महिला कांस्टेबल पूजा गौतम ने मंदिर परिसर में पहुंचकर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1078 तथा 112 (आपातकालीन सेवा) शामिल हैं। महिला कांस्टेबलों ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.