मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- हलिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन 1090, 181 व 112 की जानकारी देते हुए किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर संपर्क करने की सलाह दी। बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता, पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...