कौशाम्बी, जुलाई 6 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद की पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर जागरूकता एवं नए आपराधिक कानूनों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा तथा महिला अधिकारों पर विशेष जोर दिया गया। सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर शासन की योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1098, 1930 आदि) की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आधी आबादी की जागरूकता के लिए अभियान तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...