बस्ती, अक्टूबर 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जिले के सभी थानाक्षेत्रों में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संवाद में अपराध पीड़ित महिलाओं से पुलिस बातचीत कर फीड बैक लेगी। उसकी वर्तमान स्थिति को जानने के साथ ही विवेचना को लेकर उनके नजरिए को भी जाना जाएगा। एसपी अभिनंदन ने बताया कि अपराध पीड़ित महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे पुलिस सक्रियता व अन्य पहलुओं पर फीड बैक लिया जाएगा। साथ ही उन्हें अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सभी थानाक्षेत्रों में दोपहर दो बजे से संवाद कार्यकम होगा। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से महिला चौपाल आयोजित की जाएगी। शाम छह बजे से जिलेभर में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.