भदोही, नवम्बर 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपना विचार व्यक्त की। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. दिपाली जायसवाल एवं डॉ. निधि खन्ना के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में प्रमुख विषय महिलाओं की आत्मरक्षा का महात्व, महिलाओं में तकनीकी एवं डिजिटल साक्षरता, महिला शिक्षा और कानूनी अधिकार रहा। इस प्रतियोगिता में कुल 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग की। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि प्रोफेसर बालकेश्वर और मधु विश्वकर्मा एवं निर्णायक मंडल में डॉ. महेंद्र कुमार एवं डॉ. जान्ह्वी त्रिपाठी रहीं। इस दौरान सुनाी श्रीवास्तव प्रथम, मनीषा मौर्या द्वितीय एवं ऋषिका पांडेय ...