उरई, मार्च 29 -- कालपी। छौंक के कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया। यहां छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी ने छात्राओं को जागरूक कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां दी। कहा शासन व पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के हितों व सुरक्षा के लिए कई योजना चलाई जा रही हैं। यहां पर साइबर संबंधित होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर ने सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.