धनबाद, मई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल स्टेडियम में चल रही 26वीं अंतर विद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में मिशन स्कूल और स्वामी विवेकानंद स्कूल के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार को पीएम कपूर व शिवरानी कपूर अंडर-19 एवं अंडर-14 बालक व बालिका वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिशन स्कूल धनबाद ने डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुशा को 25-23, 26-24, 27-25 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने आईएसएल सुदामडीह को सीधे सेटों में 25-20, 25-16, 25-22 से हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित किया। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईएसएल सुदामडीह ने किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया को कड़े संघर्ष में 25-21, 23-25, 25-23, 26-24 से हराकर...