कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टॉप सेंटर व विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्टे्रट सभागार में आहूत हुई। डीएम कपिल सिंह ने प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य पोर्टल पर जनपद के खोये-पाये बच्चों का डाटा अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाये। साथ ही बाल विवाह रोकथाम तथा बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों से संबंधित मामलों में पीड़ित को योजनाओं से जोड़े जाने के लिए एसडीएम के साथ पत्राचार किये जाने के लिए निर्देशित किया। वहीं कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत प्रथम और द्वितीय श्रेणी में सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में बीएसए तथा पंचम और षष्ठम श्रेणी के अन्तर्गत डीआईओएस को अधिक से अधिक आवेदन...