चतरा, सितम्बर 16 -- चतरा, संवाददाता। समेकित बाल संरक्षण योजना 'मिशन वात्सल्य' के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण कार्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया एवं कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार को लेकर आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला नियुक्ति समिति, चतरा रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों को सुचारु बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मिशन वात्सल्य के तहत चार पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन, प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नियुक्ति नियमावली, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप सभी दावा-आपत्तिय...