लोहरदगा, अप्रैल 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक शुक्रवार को लोहरदगा समाहरणालय में उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में हुई।बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा समिति को जानकारी दी गई कि मिशन वात्सल्य अंतर्गत झारखंड प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल मार्गदर्शिका के नियम अनुसार लोहरदगा जिला में बालकों को चार हजार रुपये प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग तीन वर्षों तक अथवा बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाता है। वर्तमान में समिति के समक्ष ऐसे कुल 124 मामले प्राप्त हैं, जिसमें 18 बालकों का 18 वर्ष पूर्ण होने या तीन वर्ष पूर्ण होने के कारण प्रायोजन समाप्त किया गया। 31 अन्य बच्चों को अप्रैल 2026 से इस योजना से लाभान्वित किया गया है।उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को जरूरतम...