प्रयागराज, जून 18 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में चल रही 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक बाल रंगमंच कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेंद्र प्रताप व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षित बच्चों ने रंगकर्मी प्रत्युष वर्सने व उनके सहायक आकाश अग्रवाल की अगुवाई में नाटक 'मिशन वंदे मातरम्' की प्रस्तुति की। खेल-खेल में आज के बच्चों को एक सीक्रेट टाइम मशीन मिलती है, जो उन्हें आजादी की लड़ाई के दौर में ले जाती है। वहां उनकी दोस्ती भोलू व कमला से होती है, जिनके भाई को गोरे पुलिसवालों ने जेल में बंद कर रखा है। यह भी पढ़ें- माता शबरी और प्रभु श्रीराम का प्रसंग चित्रकूट वनांचल का सांस्कृतिक आधार फिर बच्चों ने आजादी की टोली ब...