मिशन लाइफ के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
बरेली, जून 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन के निर्देशन में मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधों की गुड़ाई कर उनकी देखभाल की तथा नए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्राओं ने मिशन लाइफ विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए, जिनके माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन ने छात्राओं को मिशन लाइफ के उद्देश्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.