गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक किया जाएगा। साधना सप्ताह अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक क्षमता निर्माण, सेवा वितरण में सुधार और सुशासन को मजबूत करना है। विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिला एवं विकास खंड स्तर पर मापनीय परिणाम तय किए जाएंगे तथा उनकी डैशबोर्ड के माध्यम से निगरानी होगी। इस दौरान वेबिनार, पैनल चर्चा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...