जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। साकची जेल चौक के समीप आयोजित 'मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में चंदना रानी को संयोजक और प्रीति सिन्हा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोर्चा की नई 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें पप्पी शर्मा, मोंटी सेनगुप्ता, गौरी, माला तिवारी, मनिंदर कौर, अरुणा श्रीवास्तव और प्रियंका रानी शामिल हैं। साथ ही राजू शर्मा को प्रदेश सहसूचना प्रमुख मनोनीत किया गया। बैठक में 50 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह नरेंद्र, संजीव तिवारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...