दरभंगा, अप्रैल 28 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। केंद्र प्रायोजित रेलवे के निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की उदासीनता तथा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जा सकता और न ही गुणवत्ता तथा पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता किया जा सकता। ये बातें स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदसय डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को दरभंगा जंक्शन स्थित रेलवे के सभा कक्ष में रेलवे अधिकारियों व निर्माण कंपनी प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने रेल अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन स्टेशन के मुख्य भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा कार्य में शिथिलता के लिए मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रोष प्रकट किया। यह भी पढ़ें- टनकुप्पा स्टेशन : अंडरपास में निर्माण में सालभर की देरी, केंद्रीय मंत्री ने उठाया मुद्दा सांसद ने कहा क...