बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिशन बोकारो विकास की बैठक रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आरडब्ल्यूए क्लब हॉल में हुई। बैठक में बोकारो शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए संगठन की भूमिका और संभावनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने एक मजबूत व सक्रिय संगठन के निर्माण पर बल दिया। वर्तमान समय में मिशन बोकारो विकास बोकारो के समग्र विकास के लिए एक अत्यंत प्रभावी मंच सिद्ध हो सकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बोकारो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के जागरूक और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाएगा। 30 साल पहले और आज के बोकारो में काफी अंतर है। इस शहर को जीवंत बनाने के लिए हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। बोकारो विकसित शहर के वजाए सिकुडता शहर बनता जा रहा है, जो सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए...