गुमला, मई 28 -- गुमला। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष समारोह पर गुमला के सामाजिक संगठन मिशन बदलाव को महाराष्ट्र में सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन के राजीव देशपांडे, राहुल थोराट व उनकी टीम द्वारा संगठन के सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। राजीव देशपांडे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार व केंद्र सरकार की ओर से ज्योतिबा फुले के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत सेमिनार,सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों को मंच प्रदान कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर मिशन बदलाव के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को सम्मानित किया गया।

हिंदी हि...