रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी जिलों में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा संचालित मिशन परिवार विकास अभियान 2026 के प्रथम चरण की शुरुआत की गयी। अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एक साथ विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य योग्य दंपतियों एवं समुदाय के बीच परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को सुदृढ़ करना है। एनएचएम के आईईसी प्रभारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम, सहिया, सहिया साथी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श, जन-जागरुकता गतिविधियां, सामुदायिक बैठकें तथा उपलब्ध अस्थायी एवं स्थायी गर्भनिरोधक साधनों के स...