बिजनौर, मार्च 23 -- अफजलगढ़। मिशन नारी शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया गया। रविवार को जसपुर तिराहा बस स्टैण्ड तथा शिव मन्दिर परिसर में महिला जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नारी को समाज का अभिन्न अंग करार देते हुए कहा कि नारी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा। उपस्थित महिलाओं से सरकार द्वारा महिला हित में संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी तथा सशक्त बनने का आह्वान किया गया। सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं तथा बालिकाओं को विपत्ति के समय अथवा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों को डायल करने की हिदायत दी गई। आकस्मिक स्थिति में सहायता प्राप्त करने तथा...