सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र। मां वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी पाण्डेय में बुधवार को मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्हें डायल 181 महिला हेल्पलाइन, डायल 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन तथा साइबर क्राइम से बचाव के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय, ऐकेडमिक हेड अक्षय राज मिश्रा, कीर्ति पांडेय, धर्मदेव यादव, अमित चंद्र दुबे, कीर्ति पांडेय, पिंकी कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...