हल्द्वानी, अगस्त 12 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का मिशन ग्रीन जारी है। इस क्रम में डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने परिसर में पदम और देवदार के पौधे लगाए। इस दौरान डॉ. भुवन ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म है। देवदार का पौधा शुभता के साथ दृढ़ निश्चय को दिखाता है। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे , शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे सहित बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वनस्पति विज्ञान विभाग में पदम और देवदार के पौधे रोपे सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...