बस्ती, अप्रैल 27 -- साऊंघाट। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में दौलतपुर में जन्मोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। अंबेडकर पार्क परिसर में बाबा साहब पर अधारित गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने विस्तार से उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मिशन गायक प्रीति बौद्ध एवं रविराज बौद्ध ने अंबेडकर पर केंद्रित गीतों के माध्यम से उनके योगदान शिक्षा एवं वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर गीतों की प्रस्तुती दी। आयोजक प्रेम कुमार गौतम एवं अर्जुन प्रसाद गौतम ने कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान चांदनी गौतम, नीलिमा गौतम, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. जंगबहादुर राव, अजय कुमार आनंद, एडवोकेट बुद्धि प्रकाश, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...