लखनऊ, अप्रैल 8 -- मिशन कर्मयोगी-साधना सप्ताह की आखिरी तारीख आठ से बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी गयी गई है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत मण्डल के सभी छह जिलों के डीआईओएस कार्यालयों को लक्ष्य के सापेक्ष माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों को पोर्टल पर उपलब्ध साधना सप्ताह के पाठ्यक्रमों को पूरी कर प्रमाण पत्र और बैज प्राप्त करवाने के निर्देश दिये गए हैं। साधना सप्ताह कोर्स के तहत न्यूनतम चार घण्टे का कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा कर सर्टिफिकेट व बैज पाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...