कन्नौज, अप्रैल 7 -- शासन के पत्र का हवाला देते हुए खंड विकास अधिकारी दीपंकर आर्य ने अपने ब्लॉक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह 02 से 08 अप्रैल के अंतर्गत आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर शीघ्र कोर्स पूरा कर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी दीपंकर आर्य ने कहा कि राज्य सरकार के क्षमता विकास आयोग के निर्देशानुसार यह विशेष सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सभी कर्मियों को कम से कम चार कोर्स पूरे करने हैं। खासतौर पर इस सप्ताह में हर अधिकारी-कर्मचारी को कम से कम तीन एआई संबंधित कोर्स पूरा करके एआई दक्ष बैज प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही आईजीओटी मार्केटप्लेस से कम से कम एक एडवांस्ड लेवल कोर्स पूरा कर कर्मयोगी उत्कृष्ट बैज हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.