लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी मिशन कर्मयोगी के तहत कोई भी कोर्स करने को तैयार नहीं हैं। आलम यह है कि शासन व विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी बेसिक के करीब 30 प्रतिशत तथा माध्यमिक के 32 फीसदी शिक्षकों और कर्मियों ने कोर्स करने के लिए अब तक पंजीकरण तक नहीं कराया है। शासन के आदेशों का हर स्तर पर हो रही अवहेलना से नाराज शासन ने अब पंजीकरण तक नहीं कराने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को अल्टीमेटम जारी कर दिया है।मिशन कर्मयोगी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों व शिक्षकों को आई- गॉट पोर्टल पर 27 में से कम से कम तीन कोर्स पूरा करना अनिवार्य है। पिछले 6 माह में मुख्य सचिव से लेकर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा महानिदेशक के स्तर से भी समय-समय...