लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर अस्पताल में शनिवार को अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके भारती के अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा के तहत मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें एकीकृत परामर्श व जांच केंद्र, गर्भवती महिला में एचआईवी रोकथाम कार्यक्रम, यौन संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मोबाइल जांच केंद्र, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना व अन्य सहयोगी संस्था के कार्यक्रम समन्वयक, सामुदायिक नेतृत्वकर्ता, परामर्शदाता और प्रयोगशाला टेक्नीशियन शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा निर्धारित 95:95:99 लक्ष्य की समीक्षा की गई। प्रथम 95 लक्ष्य के तहत एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की उपलब्धि पर चर्चा हुई। समीक्षा में पाया गया कि पिछले माह यह उपलब्धि 67.7 प्रतिशत थी, जो वर्तमान माह में बढ़कर 75 प...