नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। डीयू में अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि (ईसीए) कोटा के तहत दाखिले के लिए ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय की दाखिला समिति ने विभिन्न ईसीए श्रेणियों के लिए ट्रायल की तिथियां, समय और कॉलेजवार केंद्र मंगलवार को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार ट्रायल की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। ज्ञात हो कि 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ईसीए में आवेदन किया है। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: कल से डीयू में ईसीए ट्रायल शुरू, कॉलेजवार केंद्र और समय-सारिणी जारी ट्रायल के लिए निर्देश विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने आव allotted केंद्र पर पहुंचना होगा। ट्रायल के संबंध में अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। दिल्ली से ...