नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। डीएसईयू के अनुसार, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल संचालित किया जा रहा है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य नियमों की जानकारी सूचना पुस्तिका (इन्फॉर्मेशन ब्रोशर) में उपलब्ध कराई गई है। आवेदन और विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी डीएसईयू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल admission-pg.dseu.ac.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: डीएसईयू के पीजी पाठ्यक्रमों क...