बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रकि्रया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिले के एडेड कॉलेजों में बीए, बीएसएसी व बीकॉम की 80 फीसदी सीटों पर छात्रों के प्रवेश कन्फर्म हो चुके हैं। सबसे ज्यादा सीटें अब सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बची हैं, इनमें प्रवेश के लिए छात्रों का रूझान काफी कम है। आखिरी दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ कॉलेज पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया दोपहर बाद तक चलती रही। अभी तक कॉलेजों में 80 फीसदी सीट भर चुकी हैं। डीपीबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गिरीश कुमार ने बताया कि बताया कि विवि द्वारा स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम और परास्नातक एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष नए सत्र के लिए छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं। कॉलेजों द्वारा तीन मेरिट के माध्यम...