बुलंदशहर, अगस्त 30 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में तीसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से रूप से शुरू हो जाएगा। विवि द्वारा जारी तीसरी मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अपने आवंटित कॉलेजों में जाकर प्रवेश लेने के लिए एक सितंबर तक का समय दिया गया है। इसे लेकर कॉलेजों की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेजों ने मेरिट को चस्पा कर कॉलेजों में लगा दिया है। हालांकि इस मेरिट में छात्रों को प्रवेश का समय कम दिया गया है, ऐसे में विवि समय बढ़ा सकता है। यह भी पढ़ें- मेरठ : मेरिट जारी, कल से दो दिन प्रवेश डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विवि द्वारा बीए, बीएससी व बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम में छात्रों के प्र...