नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीएड (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की जानकारी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर सीट आवंटन की स्थिति देखें और निर्धारित समय के भीतर सीट स्वीकार करें। मिड एंट्री के लिए 5 जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: आज से शुरू हुआ फेज-2, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट; देखें पूरा शेड्यूलसीट स्वीकार करने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 9 जुलाई से 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित विभाग, केंद्र और क...