बागपत, जून 25 -- पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज (गुरुवार) से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में होगी जिसपर कॉलेजों में काम शुरू हो गया है। दरअसल, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की ओर से तीन चरण में काउंसलिंग करायी जाएगी। यह काउंसलिंग इंजीनियरिंग और अन्य पॉलिटेक्निक कोर्सों में प्रवेश के लिए होगी। काउंसलिंग के पहले चरण के लिए 25 जून से 6 जुलाई तक का समय रखा गया है। दिगम्बर जैन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ अजय त्यागी के अनुसार प्रथम चरण की काउंसलिंग में 30 जून तक छात्र अपनी चॉइस के अनुसार कॉलेज, ट्रेड चयन कर सकेंगे। एक जुलाई को सीट अलॉट की जाएंगी और 6 जुलाई तक फीस जमा कराने, कागजात की जांच करने के बाद सीट फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी होगी। यह भी पढ़ें- बीटेक में प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 30 जून तक दूसरे च...