बागपत, जुलाई 4 -- बड़ौत। चौधरी चरणसिंह विवि से सम्बद्ध कॉलेजों में चल रही दाखिले की प्रक्रिया जोरों पर चल रही हैं, लेकिन इसके उलट अभी तक कॉलेजों के पास कितनी सीट फुल हो चुकी हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, गत मई माह से कॉलेजों में पहले चरण के पंजीकरण स्नातक कक्षाओं के लिए चल रहे थे जिनपर 30 जून को ब्रेक लगा फिर उसे आगे बढा दिया गया। अब सम्भावित पहली कटऑफ का इंतजार हो रहा है जिसके लिए छात्र बाट जोह रहे हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी हो रही है, क्योंकि वे एडमिशन कहीं और भी नहीं ले पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर एडमिशन के लिए दो दिन बाद जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट वहीं स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे साल में दाखिला लेने वाले छात्र भी पहले सेमेस्टर/साल का परीक्षा परिणाम न आन...