बुलंदशहर, अगस्त 22 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब और तेज हो गई है। पहली मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार से दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरी मेरिट आते ही कॉलेजों में एडमिशन कराने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। विवि द्वारा दूसरी मेरिट में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए 25 अगस्त तक का अंतिम मौका दिया गया है। विवि द्वारा इससे पूर्व बीए, बीएससी, बीकॉम समेत एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए गए थे। इसके पश्चात कॉलेजों ने पहली कटऑफ जारी कर 17 से 19 अगस्त तक प्रवेश दिए थे। शुक्रवार को दूसरी मेरिट जारी करते हुए अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर पोर्ट...