नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में मिड एंट्री के माध्यम से दाखिले के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने अब तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-यूजी 2026) के तहत आवेदन नहीं किया था या किसी कारणवश पहले चरण में शामिल नहीं हो सके थे। यह प्रक्रिया 5 जुलाई तक चलेगी।

पंजीकरण प्रक्रिया विश्वविद्यालय के अनुसार, मिड एंट्री विंडो के माध्यम से नए अभ्यर्थी सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। इस दौरान निर्धारित मिड एंट्री शुल्क भी जमा करना होगा। यह सुविधा आगामी आवंटन चरणों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपलब्ध कराई गई है।

सीटों की उपलब्धता डीयू ने स्पष्ट किया है ...