नई दिल्ली, जुलाई 19 -- 21 जुलाई तक फीस भुगतान की अंतिम तिथि, दूसरी आवंटन सूची 25 जुलाई को - पीजी दाखिला के लिए स्पॉट राउंड 25 जुलाई को नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

स्नातक दाखिला प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले के पहले चरण में छात्रों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पहली आवंटन सूची के तहत सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया शनिवार देर रात समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, 21,530 छात्रों ने पहली आवंटन सूची के तहत फीस का भुगतान किया है। यह कुल आवंटित की गई सीटों का 23.14 फीसद है। डीयू का कहना है कि 21 जुलाई तक फीस आवंटित करने की अंतिम तिथि है इसलिए छात्रों के पास अभी फीस भुगतान का समय है। इसलिए पहली सूची के तहत दाखिला की संख्या और बढ़ सकती है।

आवंटन सूची और शुल्क भुगतान डी...