नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पीजी का स्पॉट राउंड के लिए आवेदन 26 जुलाई शाम 4.59 बजे तक यह भी पढ़ें- DU Admission : डीयू में दाखिले की दूसरी लिस्ट आज, पहले राउंड में 63756 को मिला था दाखिला नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के दूसरे चरण की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। विश्वविद्यालय ने शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद दाखिला पोर्टल पर दूसरे चरण के आवंटन को लाइव कर दिया। इस चरण में कुल 88,584 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 24,814 उम्मीदवारों को नए कॉलेज या पाठ्यक्रम में सीट आवंटित की गई है, जबकि 30,682 उम्मीदवारों को उनकी पिछली सीट से अपग्रेड मिला है। ज्ञात हो कि डीयू में 28 जुलाई से नया सत्र शुरू होने वाला है इससे पहले डीयू बड़ी संख्या में छात्रों के दाखिले पूरे कर लेना चाहता है。दूसरे चरण की प्रक्रिया दूसरे चरण में 15,26...