नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीएसएएस (पीजी) 2026-27 के तहत तीसरे आवंटन दौर का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय ने बताया कि सीडब्ल्यू, खेल और वार्ड सुपरन्यूमेरेरी कोटा के आवंटन में देरी के कारण प्रवेश कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय केंद्र और कॉलेज 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। ज्ञात हो कि तीसरे दौर में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 13 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार कर चुके थे।यह संशोधित कार्यक्रम प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों जैसे एमएफए, एमए म्यूज...