नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) की ओर से एम.एससी. (गणित शिक्षा) पाठ्यक्रम को लेकर 2 जुलाई को सुबह 11 बजे ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम गणित, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार का समन्वित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भविष्य के गणित शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचार विशेषज्ञों को तैयार करना है। इसमें गणित, बी.एड., बी.एल.एड., समेकित बी.एड., प्रौद्योगिकी तथा अन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों से स्नातक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। वेबिनार में पाठ्यक्रम की विशेषताएं, अध्ययन योजना, रोजगार की संभावनाएं और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एम.एससी. (गणित शिक्षा) से जुड़े शिक्षक और विद्यार्थी भी अपने अनुभव साझा करेंगे। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन...