नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय के दो महिला कॉलेज अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज को डीयू ने दो आवंटन सूची के बाद ही 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला देने का निर्णय लिया है। डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कॉलेजों में कुल सीटों की संख्या के लगभग 10 फीसद दाखिला ही हो पाया है।

अदिति कॉलेज की स्थिति अदिति कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.नीलम राठी ने बताया कि हमारे यहां लगभग एक हजार सीटें हैं लेकिन लगभग 100 छात्राओं ने ही दाखिला लिया है। ऐसे में हमने डीयू से 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला की अनुमति ली है। सीयूईटी आने के बाद हमारे यहां पिछले वर्षों में लगभग 40 फीसद सीटें भर पाती हैं। ऐसे में हम लोग यहां के आस पास के 45 सरकारी स्कूलों में लाकर 12वीं के बच्चियों को अपने कॉलेज में 12वीं के अंक के आधार पर...