नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) ने 22 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) 2026 के स्कोर के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दाखिले के पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन पाठ्यक्रमों में सीयूईटी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, उनमें एमबीए, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), एलएलएम, एमए (अंग्रेजी), एमए (इकोनॉमिक्स), एमएड, एमएससी (योगा), एमएससी (बायोइनफॉर्मेटिक्स), एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी), एमएससी (मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स), एमएससी (मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिजाइन), एमएससी इन एप्लाइड जियोइन्फॉर्मेटिक्स, एमएस (पैके...