नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज, कोर्स,सीट आवंटन, सीएसएएस पोर्टल, दस्तावेज या दाखिले से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है तो बेझिझक पूछिए। हिन्दुस्तान आपके लिए लेकर आया है 'हेलो हिन्दुस्तान' हेल्पलाइन। अपने सवाल हमें इस मेल आईडी hellohindustan@livehindustan.com पर ईमेल करें। जो सवाल आए हैं उसका जवाब दिया है डीयू के ज्वाइंट डीन एडमिशन प्रो.आनंद सोनकर ने-- यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: साहित्य,संगीत, कला में है प्रतिभा और प्रमाण-पत्र, तो डीयू में ईसीए कोटे से मिल सकता है दाखिला प्रश्न: यदि मैंने सीयूईटी में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट दिया है, जबकि मेरे पाठ्यक्रम में इसकी आवश्यकता नहीं है, तो क्या इससे मेरिट प्रभावित होगी? उत्तर: नहीं। मेरिट केवल उस पाठ्यक्रम की ...