रांची, जून 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए आयोजित होनेवाली प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न ऑनर्स व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 16-21 जून तक आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक कॉमर्स अकाउंट ऑनर्स, 11:30 बजे से 1:30 बजे तक बीसीए और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक बीबीए की प्रवेश परीक्षा होगी। 17 जून को बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन, अंग्रेजी व जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 18 जून को बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री और भूगोल विषयों की परीक्षा होगी। 19 जून को अर्थशास्त्र, इतिहास और राजनीति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। 20 जून को सुबह के सत्र में गणित और इंग्ल...