बांदा, अगस्त 7 -- बांदा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विभाग ने 5 से 8 अगस्त तक चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान मिशन आरोही चलाया है। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन के डी सिंह गौर को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो प्रदेश के विभिन्न संभागों में स्वयं उपस्थित रह कर प्रवर्तन टीमों का नेतृत्व करेंगे। अभियान के नोडल, के डी सिंह गौर ने शुक्रवार को जिले में अभियान चलाया। केडी सिंह ने बताया कि अभियान में मोटरवाहन अधिनियम के उल्लंघन, बकाया टैक्स, ओवरलोड वाहनों तथा निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। मिशन आरोही, मुख्यतः प्रवर्तन कार्यवाही के माध्यम से राजस्व, बकाया वसूली, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही और अनधिकृत यात्री वाहनों के संचालन को रोकने तथा सड़क पर विभाग की प्रभावी कार्यवा...