लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- पलियाकलां। नगर की बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड ने अपनी अंतिम मिल बंदी सूचना 15 मार्च घोषित करते हुए सूचना संबंधित समितियों को भेज दी है। यूनिट हेड ओपी चौहान ने बताया कि हमारे क्षेत्र के किसानों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और आये दिन मिल नो केन में बंद हो रही है। इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है। उन्होनें क्षेत्रीय सभी किसानों से अपील की है कि वह लोग 15 मार्च तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर दें। इसके बाद चीनी मिल पेराई सत्र 2025-26 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...