रुडकी, जनवरी 31 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बरहेडी में रंजिश के चलते एक पक्ष ने शुगर मिल से काम कर लौट रहे युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लिब्बरहेडी निवासी मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी को गांव में पतंग उड़ाते समय उसके भाई रवि का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था, जिसे उस वक्त ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। आरोप है कि 26 जनवरी की दोपहर जब रवि उत्तम शुगर मिल से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी लिब्बरहेडी गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने रवि को जबरन पास की एक चरखी में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...